उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में नए वित्तीय वर्ष यानी एक अप्रैल के बाद शराब की कीमतों में बदलाव देखने को मिलेगा।
होगी इतनी बढ़ोत्तरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक अप्रैल के बाद शराब की कीमतों में पांच से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी। शराब के शौकीन लोगों को अब शराब पीने के लिए अधिक पैसे चुकाने होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कारण यह कि मौजूदा आबकारी नीति तीन वर्ष के लिए बनाई गई है। इसमें हर वर्ष शराब की कीमतों में पांच से 10 प्रतिशत की वृद्धि का प्रविधान है। इसी आधार पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कीमतों का नए सिरे से निर्धारण किया जाएगा। इस संबंध में अनुराधा पाल, आबकारी आयुक्त ने बताया कि नीति में हर वर्ष कीमतों में वृद्धि का प्रविधान है। उसी के अनुसार इनकी कीमत बढ़ेंगी। जहां तक महंगी शराब बिकने की बात है तो शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।