क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आज सात फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो रहा है। पहला मैच आज 7 फरवरी को खेला जाएगा। टीम इंडिया टूर्नामेंट के पहले ही दिन अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
टी20 विश्व कप 2026
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को ग्रुप A में रखा गया है, जिसमें भारत के अलावा पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड की टीम भी है। टीम इंडिया का पहला मैच 7 फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में अमेरिका के खिलाफ होगा। इसके बाद 12 फरवरी को भारत नामीबिया से अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेगा। सबसे रोमांचक मुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। भारत और नीदरलैंड का मैच 18 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका मिलकर आयोजित कर रहे हैं। टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे, जिनमें से भारत के 5 स्टेडियम और श्रीलंका के 3 स्टेडियम मे मैच होंगे। इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें से इटली पहली बार इस टूर्नामेंट में खेल रही है। वहीं, स्कॉटलैंड को भी शामिल किया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलेगी।

मैच का आयोजन
T20 वर्ल्ड कप 2026 वार्म-अप मुकाबलों का ऑनलाइन लुत्फ आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं, वहीं टीवी पर इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।
भारत टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।