उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) की ओर से जरूरी अपडेट सामने आई है। अब यहां राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से एडमिशन नहीं किए जाएंगे।
लिया यह निर्णय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूओयूमें अब सिर्फ यूजीसी और सीएसआइआर की नेट, जेआरएफ व पीएचडी पात्रता परीक्षा क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को ही प्रवेश मिलेगा। अब सिर्फ राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को ही डाक्टर आफ फिलासफी (पीएचडी) पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए 41 सीटों का प्रस्ताव कुमाऊं विश्वविद्यालय को दिया गया था। इस संबंध में कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी की अध्यक्षता में हुई चौथी शोध परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। साथ ही विश्वविद्यालय की नई रिसर्च पालिसी पर आधारित शोध अध्यादेश-2026 का भी अनुमोदन हुआ है।