अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीखेत
भुवन चन्द्र जोशी व प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में आज दिनांक- 09/02/2026 को कोतवाली रानीखेत व एसओजी पुलिस टीम द्वारा अशोक द्वार के पास चैकिंग के दौरान रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जा रही सफेद रंग की हुडंई औरा कार UP23 BT 0365 मे सवार 03 तीन युवकों के कब्जे से कुल 66.288 Kg गांजा बरामद किया गया। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में मु0अ0स0-04/26 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। कार को सीज किया गया। चेकिंग के दौरान रोके जाने पर चालक ने गाड़ी में टूरिस्ट होने और ट्रॉली बैगों में लगेज होना बताया, चेक करने पर बैगों में लगेज की जगह गांजा भरा मिला, तीनों शातिर तस्कर गांजा सराईखेत क्षेत्र से ठाकुरद्वारा मुरादाबाद की ओर ले जा रहा थे, जिसे ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे। पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. विकाश उम्र 25 वर्ष पुत्र अजय सिंह निवासी-काशीपुर,खरमासी जनपद- उधम सिंह नगर
2. अनमोल सिंह उम्र 25 वर्ष पुत्र बरीयाम सिंह, निवासी-ग्राम रामनगर रोड रम्पूरा काशीपुर जनपद- उधम सिंह नगर
3. जसपाल सिंह उम्र 23 वर्ष पुत्र विक्रम सिंह, निवासी- ग्राम प्रतापपुर न0 7 थाना नानकमत्ता जनपद- उधम सिंह नगर
बरामदगी- 66.288 Kg गांजा बरामद।
कीमत- 16,57,200 रुपये।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. उपनिरीक्षक बृजमोहन भट्ट कोतवाली रानीखेत
2. हेड कानि0 अवधेश कुमार एसओजी
3. कानि0 कमल गोस्वामी कोतवाली रानीखेत
4. कानि0 देवेन्द्र सिंह कोतवाली रानीखेत
5. होमगार्ड मनोज सिंह करायत कोतवाली रानीखेत