अल्मोड़ा: पानुवानौला पार्किंग निर्माण कार्य शीघ्र हो पूरा, ताकि स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों को मिले सुविधा- डीएम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत पानुवानौला में प्रस्तावित पार्किंग निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर आज जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन

इस संबंध में अब तक अपेक्षित प्रगति न होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि वन भूमि हस्तांतरण हेतु प्रस्ताव को पोर्टल पर अपलोड करने से पूर्व सभी आवश्यक औपचारिकताएं एवं विभागीय प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही प्रस्ताव अपलोड करने से पहले वन विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर प्रस्ताव का परीक्षण भी करा लिया जाए, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि या आपत्ति के कारण अनावश्यक विलंब न हो।

दिए यह निर्देश

उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में समस्त कार्यवाही पूर्ण कर पार्किंग निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि पानुवानौला क्षेत्र में पार्किंग निर्माण से स्थानीय निवासियों एवं पर्यटकों को सुविधा मिलेगी, इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

रहें उपस्थित

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी प्रदीप धौलाखंडी, कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।