अल्मोड़ा: धूमधाम से मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में आज रविवार को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया।

भक्तों की लंबी भीड़ उमड़ी

इस मौके पर आज सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए मंदिरों में लंबी कतारे लगी रही। इस दौरान सभी शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। नगर के नंदादेवी, मुरली मनोहर, बद्रेश्वर मंदिर, उल्का देवी, त्रिपुरा सुंदरी, रघुनाथ मंदिर, पांडेखोला, एनटीडी शिव मंदिर, पातालदेवी, रत्नेश्वर, वेतालेश्वर आदि मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी भीड़ उमड़ी। इसके अलावा नगर से लगे वेतालेश्वर और विश्वनाथ स्थित शिव मंदिर में काफी भीड़ रही। हवालबाग स्थित देवस्थल शिव मंदिर में लगे मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जागेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही।