अल्मोड़ा: मानसखंड केंद्र में राष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन का समापन, विज्ञान आधारित स्वरोजगार, स्टार्टअप संबंधी हुई यह चर्चा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में 21वें राष्ट्रीय विज्ञान सम्मेलन का समापन हो गया है। इस दौरान सम्मेलन में देश के सभी विज्ञान केंद्रों के बीच ज्ञान के आदान प्रदान के लिए सशक्त नेटवर्क स्थापित करने का निर्णय लिया गया।

लिया यह निर्णय
जानकारी के अनुसार आज रविवार को सम्मेलन में वक्ताओं ने विज्ञान केंद्रों को पारंपरिक प्रदर्शनों से आगे बढ़कर ऐसे जीवंत और अनुभवात्मक मंचों के रूप में विकसित करने, शोध परियोजनाओं को समाज से जोड़ने, युवाओं को विज्ञान आधारित स्वरोजगार, स्टार्टअप संस्कृति और नवाचार की ओर प्रेरित करने पर भी जोर दिया। तय किया कि देशभर के विज्ञान केंद्रों के बीच एक सशक्त नेटवर्किंग व्यवस्था विकसित की जाएगी। इसके लिए साझा फोरम का गठन होगा। इससे विज्ञान केंद्रों के बीच ज्ञान, अनुभव, संसाधनों और नवाचारी विचारों का प्रभावी आदान-प्रदान संभव हो सकेगा। विज्ञान संचार को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए 3-डी फिल्मों की एक साझा राष्ट्रीय लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। सभी विज्ञान केंद्रों के साथ साझा किया जाएगा। इससे विज्ञान को सरल, रोचक और व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। सम्मेलन की एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में विज्ञान संप्रेषकों के लिए ‘अल्मोड़ा घोषणा-पत्र’ जारी करने की घोषणा की गई।

रहें मौजूद

इस मौके पर उप महानिदेशक राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद अनुराग कुमार, पूर्व महानिदेशक राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद जीएस रौतेला, निदेशक राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र दिल्ली विजय शंकर शर्मा, निदेशक राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद राजीव नाथ, छत्तीसगढ़ केंद्र के डीजी प्रशांत काविश्वर समेत विभिन्न विज्ञान केंद्रों के प्रमुख व विशेषज्ञ मौजूद रहे।