अल्मोड़ा: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रथम वर्षगांठ, स्कूल में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर

अल्मोड़ा: 77 यूके बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा के तत्वावधान में रानीधारा रोड स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज की एनसीसी सब-यूनिट द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की प्रथम वर्षगांठ बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का आयोजन

इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने ध्वजारोहण कर देश के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का संकल्प लिया।‌ समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के एएनओ लेफ्टिनेंट शंकर सिंह ने कैडेट्स को ऑपरेशन सिंदूर के ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया। उन्होंने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन केवल औपचारिकता नहीं हैं, बल्कि ये युवाओं के भीतर राष्ट्र के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना को सशक्त करने का एक माध्यम हैं।

रहें उपस्थित

​कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल और सेकंड ऑफिसर अर्जुन सिंह ने भी कैडेट्स का मार्गदर्शन किया। 77 यूके बटालियन एनसीसी अल्मोड़ा का प्रतिनिधित्व करते हुए ईएसएम विनोद कुमार, रघुवर जोशी और देवेश भट्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे।