नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के आदेशानुसार जनपद को अपराध मुक्त बनाने एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हेतु Operation Crackdown के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
पुलिस की कार्यवाही
उक्त अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल व पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी अमित सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। अपराध, अराजकता रोकने हेतु संदिग्ध वाहन व वस्तु चेकिंग के दौरान सूचना पर कि एक व्यक्ति घर में तमंचा रखे हुए है तथा परिजनों से झगड़ा करता है, पुलिस टीम द्वारा त्वरित मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की गई। मौके पर मोबिन खान पुत्र अब्दुल बसीर खान, निवासी निकट आयशा मस्जिद, गौजाजाली उत्तर, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल, उम्र लगभग 60 वर्ष, घर पर मौजूद मिला।
पूछताछ में बताई यह बात
पूछताछ में परिजनों द्वारा बताया गया कि मोबिन खान परिवार को धमकाकर झगड़ा करता है तथा उसके पास तमंचा है। पुलिस टीम द्वारा मोबिन खान व उसके परिजनों के सामने घर की तलाशी लेने पर
01 अदद तमंचा 315 बोर
02 कारतूस 315 बोर
01 अदद तमंचा 12 बोर
04 कारतूस 12 बोर
01 कारतूस 7.62 बोर
एक सफेद डिब्बे में 10 कारतूस 7.65 बोर बरामद किए गए।
किया गिरफ्तार
अभियुक्त मोबिन खान के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 7/25(1-क) आर्म्स एक्ट के अंतर्गत बनभूलपुरा में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। जांच में यह भी पाया गया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में पूर्व में अभियोग पंजीकृत है, जिसमें उसे न्यायालय से 07 वर्ष की सजा हुई थी, जो वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय में अपील पर है। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह वर्ष 2023 में शिक्षा विभाग से बर्खास्त हुआ है। बरामद असलाह के स्रोत के संबंध में पूछताछ/जांच जारी है।
आपराधिक इतिहास
1. एफआईआर नं. 90/2017 धारा 354/363/506 भादवि व 7/8 पॉक्सो अधिनियम, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल
जनमानस से अपील
जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आमजन से अनुरोध है कि अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखें। यदि आपके क्षेत्र में कोई अपरिचित व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में निवास करता दिखाई दे, अवैध गतिविधियों की आशंका हो, या किसी प्रकार की असामान्य गतिविधि संचालित होती दिखे, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।
📞 आपात स्थिति में डायल करें: 112
📱 सूचना हेतु संपर्क करें: 9411112979
🏢 अथवा अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन को तुरंत अवगत कराएं।
पुलिस टीम रहीं शामिल
1. दिनेश सिंह फर्त्याल, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा
2. उ0नि0 जगवीर सिंह
3. उ0नि0 मोनी टम्टा
4. का0 अमित शरण
5. का0 मो0 यासीन
6. का0 चालक धर्मेन्द्र रावत