एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर और सेंटर फॉर वोकेशनल स्टडीज एंड स्किल डेवलपमेंट के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं की सारणी में संशोधन हुआ है।
सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट में उपलब्ध
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुशील कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय,अल्मोड़ा के एम.कॉम. प्रथम सेमेस्टर और सेंटर फॉर वोकेशनल स्टडीज एंड स्किल डेवलपमेंट के अंतर्गत संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाओं की संशोधित समय सारिणी विश्वविद्यालय की वेबसाइट में उपलब्ध करा दी गयी है।
एम एस सी तृतीय सेमेस्टर के सभी विधार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा इस दिन होगी संपादित
वहीं एम एस सी तृतीय सेमेस्टर के सभी विधार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा 9/06/2022 को संपादित की जाएगी ।