उत्तराखंड: खास पहल की शुरुआत, यहां ईसीएचएस ने शुरू की दवाओं की होम डिलीवरी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में वरिष्ठ पूर्व सैनिकों और व्हाइट कार्ड धारकों के लिए खास पहल की शुरुआत हुई है।

खास सुविधा की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के तहत संचालित ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक, देहरादून ने राज्य में पहली बार दवाओं की घर-घर आपूर्ति सेवा शुरू की है। बताया है कि ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक देहरादून न केवल दून बल्कि उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली और पौड़ी जिलों के लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता है। इसके अलावा, विकासनगर, रायवाला और क्लेमेनटाउन स्थित पॉलीक्लिनिक से रेफर मामलों को मिलिट्री हॉस्पिटल और सूचीबद्ध अस्पतालों में भेजने की व्यवस्था भी यहीं से होती है। वर्तमान में पालीक्लिनिक में 1,49,052 लाभार्थी हैं, जिनमें 51,912 मुख्य लाभार्थी और 97,140 आश्रित शामिल हैं।
प्रतिमाह लगभग 850 से 950 मरीज यहां उपचार के लिए आते हैं।