उत्तराखंड: ऋषिकेश के राम झूला पुल पर इस दिन से शुरू होगा पुल का मरम्मत कार्य, आएगी इतने करोड़ की लागत

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में रामझूला पुल को मरम्मत के लिए आखिरी चरण में बंद किया जाएगा। इस पुल‌ को  11 करोड़ से ठीक किया जाना है।

इतने करोड़ की लागत से होगा निर्माण कार्य

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में लोक निर्माण विभाग ने सस्पैंडर्स वायर आदि ठीक करने के लिए टेंडर जारी कर दिए हैं। जिसके बाद निर्माण कार्य मार्च में शुरू किया जा सकता है। इसी क्रम में एक साल में पुल की पूरी मरम्मत होगी। तब तक पुल पर आवाजाही बंद रखी जाएगी। इसके लिए मरम्मत के लिए करीब 11 करोड़ का खर्च आएगा।

रामझूला पुल‌

रामझूला पुल का निर्माण 1986 में किया गया था। राम झूला ऋषिकेश, उत्तराखंड में गंगा नदी पर बना एक प्रसिद्ध लोहे का झूला पुल है, जो शिवानंद नगर (टिहरी गढ़वाल) को स्वर्गाश्रम (पौड़ी गढ़वाल) से जोड़ता है, और यह ऋषिकेश के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में से एक है, जो लगभग 750 फीट लंबा है और पैदल यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है, जिसे 1986 में बनाया गया था।