हल्द्वानी:बनभूलपुरा अतिक्रमण मामला, आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, अलर्ट मोड पर पुलिस

हल्द्वानी के बहुचर्चित बनभूलपुरा मामले में आज 24 फरवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। इस सुनवाई में हजारों परिवारों के भविष्य पर फैसला होना है।

पुलिस बल तैनात

आज दिनांक 24.02.2026 को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले से पूर्व एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस पूर्ण अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। SSP डॉ0 मंजुनाथ टीसी स्वयं मैदान में उतरकर पुलिस बल को फ्रंट से लीड कर रहे है।कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयत्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निर्णय के उपरांत शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निम्न लिखित पुलिस बल तैनात किया गया है:–
▫️Add SP- 03
▫️COs- 02
▫️Ins/SOs- 11
▫️SIs/Add SI- 27
▫️ हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल- 55
▫️1 कंपनी IRB
▫️1 प्लाटून डेढ़ सेक्शन पीएसी
इसके अतिरिक्त दंगा नियंत्रण वाहन, फायर टेंडर, BDS, सीपीयू की टीमें तैनात हैं।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

● जनपद में वृहद सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।
● जनपद की सीमाओं पर सघन चेकिंग की जा रही है।
● संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
● संदिग्धों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
● सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर बनाए हुए हैं।
● अवांछनीय तत्वों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
● बिना 🆔 तथा अनावश्यक घूमने वालों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
● AREA DOMINATION की कार्यवाही गतिमान है।

संभाला मोर्चा

वहीं एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश सिंह फर्त्याल, निरीक्षक एलआइयू ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा,सहित अन्य राजपत्रित/ अराजपत्रित अधिकारियो ने भी मोर्चा सम्भाला है।‌ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस कड़ी से कड़ी कार्यवाही करेगी। सोशल मीडिया पर भी नैनीताल पुलिस की पैनी नजर है, अफवाह/ भ्रामक सूचनाओं को प्रसारित करने वालों तथा अनर्गल बयानबाजी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।