अल्मोड़ा: मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति ने किया खड़ी होली का आयोजन, महिला होल्यारों ने जमाया रंग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज मंगलवार को मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति की ओर से खड़ी होली का आयोजन किया गया।

होली गीत से जमाया रंग

इस महोत्सव में खड़ी होली का शुभारंभ महिलाओं ने नंदादेवी मंदिर की परिक्रमा के साथ किया। इसके बाद नगर के विभिन्न मोहल्लों की महिला होली टीमों ने गजानन शंभू के नंदन तेरी जय हो और होली की आई बहार फागुन महीने में गीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। साथ ही अन्य होली गीत भी गाए। साथ ही महिला होल्यारों ने रंग गुलाल लगाकर श्रंगार व भक्ति आधारित होली का भी गायन किया। महिला होल्यारों ने विभिन्न स्वांग भी किए।

रहें मौजूद

इस मौके पर समिति की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा, सचिव गीता मेहरा, उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट, बिमला बोरा, लक्की वर्मा, गीता आर्या, किरन साह, माया वर्मा, प्रेमा बिष्ट, मोहनी कनवाल, गीता पांडे, दीपा भंडारी, हरीता नेगी, गीता बिष्ट, निर्मला जोशी, राधा राजपूत, राजेश्वरी चम्याल, ज्योति रावत, हेमा जोशी समेत कई महिला होल्यार मौजूद रही।