हल्द्वानी से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी में राशन कार्ड से जुड़े ऑनलाइन काम अगले कुछ दिनों तक बंद रहेंगे। इसकी वजह भी सामने आई है।
होंगे यह कार्य
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार की ओर से स्मार्ट पीडीएस योजना के अंतर्गत पूरे देश में सभी राज्यों के लिए एक एकीकृत/उच्चीकृत यूआरसीएमएस पोर्टल बनाया जाना है। ऐसे में राज्य में वर्तमान में प्रचलित आरसीएमएस पोर्टल को भारत सरकार के यूआरसीएमएस पोर्टल में स्थानांतरित करने के लिए 26 फरवरी से सात मार्च तक राशन कार्ड से जुड़े ऑनलाइन काम बंद रहेंगे। इसके दृष्टिगत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत अभी राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया आरसीएमएस पोर्टल पर संचालित की जा रही है। अब इसे यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल में स्थानांतरित किया जाना है। इसके चलते पोर्टल बंद रहेगा।
निरस्त रहेंगे यह काम
इस अवधि में लोगों के नए राशन कार्ड बनाने, निरस्त करने, यूनिट जोड़ने, ट्रांसफर करने, हटाने, नई दुकान जोड़ने आदि से जुड़े सभी कार्य निरस्त रहेंगे।