ICC T20 विश्व कप 2026: टी20 विश्वकप का कल होगा फाइनल मुकाबला, टीम इंडिया की न्यूजीलैंड से होगी खिताबी भिड़ंत

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सात फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हुआ है। जो अब समापन की ओर है। कल भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत न्यूजीलैंड से रविवार यानी 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में भिड़ेगी। 

कल होगा फाइनल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026, रविवार को खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। जिसमें टीम इंडिया के पास इस बार इतिहास रचने का शानदार मौका है। अगर भारत यह मुकाबला जीतता है तो वह तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम करेगा। वहीं कीवी टीम पहली बार ट्रॉफी उठाने की कोशिश करेगी। पूरे क्रिकेट जगत की नजरें अब इस ‘महायुद्ध’ पर टिकी हैं।

मैच का आयोजन

T20 वर्ल्ड कप 2026 मुकाबलों का ऑनलाइन लुत्फ आप जियोहॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं, वहीं टीवी पर इसका लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले का टॉस शाम 6:30 बजे होगा। इसके बाद मैच की पहली गेंद शाम 7:00 बजे डाली जाएगी।

भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

न्यूजीलैंड टीम

टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे।