ICC T20 विश्व कप 2026: चैंपियन भारत: टीम इंडिया को मिली रिकॉर्डतोड़ प्राइज मनी, बरसा छप्परफाड़ पैसा

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। सात फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हुआ। जिसका बीते कल रविवार को फाइनल मुकाबले के साथ समापन हो गया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला खेला गया। भारत न्यूजीलैंड के बीच बीते कल रविवार यानी 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला गया।

भारत की शानदार जीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला 8 मार्च 2026, रविवार को खेला गया। यह मैच अहमदाबाद के दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित हुआ। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन 21 गेंदों में 52 रन बनाकर वे आउट हो गए। संजू सैमसन ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस टी20 विश्व कप में उनका लगातार तीसरा अर्धशतक है। संजू फिर से 89 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। ईशान किशन ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया, लेकिन वे 54 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। सूर्या का खाता नहीं खुला और हार्दिक ने सिर्फ 18 रन बनाए। वहीं तिलक वर्मा ने 08 रन बनाए और शिवम दूबे ने 26 रन बनाए। इसके साथ भारत ने 255 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। भारत की पारी में 17 छक्के और 19 चौके लगे। 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने तीसरे ओवर में पहला विकेट गंवाया। फिल एलन 7 गेंद में नौ रन ही बना सके। रचिन रविंद्र दो गेंद में ही एक रन ही बना पाए। ग्लेन फिलिप्स ने 5 गेंद में 5 रन बनाए। मार्क चैपमैन 8 गेंद में तीन रन ही बना सके। टिम साइफर्ट ने 26 गेंद में ताबड़तोड़ 52 रन बनाए।

भारत ने रचा इतिहास

जिसमें टीम इंडिया ने इस बार इतिहास रच दिया। इसके साथ ही भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। जबकि न्यूजीलैंड पहली बार टी20 विश्व कप जीतने की उम्मीद से उतरी। भारत ने इतिहास रचते हुए टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा बार विश्व विजेता बनने का गौरव हासिल किया। लगातार दूसरा टी-20 विश्व कप विजेता बन ऐसा करने वाली विश्व की पहली टीम बनी भारत। इसके साथ ही टी-20 विश्व कप में पहली बार न्यूज़ीलैंड को हरा भारत तीसरी बार विश्व चैंपियन बना। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में रौंदकर तीसरी बार ट्रॉफी उठाई। इसी के साथ भारत तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है।

भारत को मिले इतने करोड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय टीम को इस रिकॉर्ड प्राइज मनी में से 3 मिलियन डॉलर मिले हैं। जो रकम विनर के लिए पहले से ही तय हो चुकी थी। यह भारतीय करेंसी में लगभग 27.48 करोड़ रुपये के बराबर है। वहीं, न्यूजीलैंड का भले ही ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया, लेकिन कीवी टीम भी करोड़पति बनी है। न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर (करीब 14.65 करोड़ रुपये) मिले हैं। इसके अलावा टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली हर टीम को उसके प्रदर्शन और वह प्रतियोगिता में कितनी आगे तक पहुंची, उसके आधार पर इनामी राशि दी जाती है। सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमों यानी इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका को 7,90,000 डॉलर (लगभग 7.24 करोड़ रुपये) दिए गए। वहीं, सुपर 8 चरण तक पहुंचने वाली लेकिन आगे नहीं बढ़ सकने वाली टीमों को 3,80,000 डॉलर की इनामी राशि मिली। जो टीमें पहले राउंड से आगे नहीं बढ़ पाईं, उन्हें भी भुगतान किया जाएगा।

भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर।

न्यूजीलैंड टीम

टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जेम्स नीशम, जैकब डफी, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे।