अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार वारंटियों की धड़पकड़ जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट सत्र परीक्षण संख्या-06/2025 अ0सं0-35/25 धारा 74/351(2)/115/78 बीएनएस व 7/8 पोक्सो अधि0 के सम्बन्धित अभियुक्त प्रकाश आर्या उर्फ प्रकाश लाल निवासी ग्राम गिरचौला धौलछीना जनपद अल्मोड़ा को जो काफी समय से माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश नहीं हो रहा था। उक्त वारंटी अभियुक्त को आज दिनांक 09.03.2026 को बाड़ेछीना से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
थाना धौलछीना पुलिस टीम रहीं शामिल
1-अपर उ0नि0 जगदीश प्रसाद
2-कानि0 संजय गुप्ता