अल्मोड़ा: खत्म हुआ भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’, दिया गया यह प्रशिक्षण

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के चौबट्टिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में भारत और जापान के बीच सातवां संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्डियन’ का आयोजन किया गया। इस सैन्य अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’ का समापन हो गया है।

यह अभियान जारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अभ्यास में दोनों देशों के 120-120 सैनिकों ने हिस्सा लिया। यह महत्वपूर्ण सैन्य अभ्यास 24 फरवरी 2026 से शुरू हुआ है और यह 9 मार्च 2026 तक चला। इस संबंध में बताया कि यह अभ्यास 24 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च 2026 तक चला। इसका उद्देश्य साझा सुरक्षा चुनौतियों और वैश्विक आतंकवाद के खतरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स के बीच सैन्य सहयोग को मजबूत करना रहा। जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स की ओर से 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिक शामिल हैं, जबकि भारतीय सेना की ओर से लद्दाख स्काउट्स की टुकड़ी ने भाग लिया।

दिया गया प्रशिक्षण

बताया कि इस अभ्यास ने दोनों देशों के बीच इंटरऑपरेबिलिटी को मज़बूत किया और काउंटर-टेररिज्म ऑपरेशन्स, शहरी युद्ध और मुश्किल इलाकों में कॉम्बैट ड्रिल्स में जॉइंट ऑपरेशनल क्षमताओं को बढ़ाया। इनमें अस्थायी ऑपरेटिंग बेस की स्थापना, इंटेलिजेंस-सर्विलांस-रिकॉनिसेंस (ISR) ग्रिड का निर्माण, मोबाइल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना और शत्रुतापूर्ण वातावरण में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (घेराबंदी और तलाशी अभियान) शामिल हैं। साथ ही इसके अलावा सैनिकों को हेलिबोर्न ऑपरेशन और हाउस इंटरवेंशन ड्रिल का भी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनकी क्षमता और अधिक मजबूत हो सके।