अल्मोड़ा दुखद: अनियंत्रित होकर मकान की छत पर गिरी कार, चालक की मौत


रानीखेत (अल्मोड़ा): जनपद के रानीखेत क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहां आज बुधवार तड़के एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे एक मकान की छत पर जा गिरी।

चालक की मौत

इस हादसे में चालक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना आज दिनांक 06 मई 2026 की सुबह लगभग 3:00 बजे की है। ग्राम देहोली (पोस्ट चौबटिया, तहसील व थाना रानीखेत) के पास एक वैगनआर कार (संख्या: 02TA3159) अचानक अनियंत्रित हो गई। वाहन सड़क से करीब 15-20 मीटर नीचे जा गिरा और सीधे स्थानीय निवासी लाल सिंह के मकान की छत पर गिर गया। हादसे में चालक भुवन प्रसाद (उम्र 32 वर्ष), पुत्र गोपाल राम की मौत हो गई। वह मूल रूप से ग्राम मटेला, काफलीगैर (जिला बागेश्वर) के निवासी थे। हादसे के समय वाहन में केवल चालक ही सवार था। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेजा जा रहा है।