अल्मोड़ा: जिला न्यायालय व उसके अधीनस्थ वाह्यों न्यायालयों में इस दिन होगी निष्प्रोज्य एवं अनुपयोगी कम्प्यूटर उपकरणों की नीलामी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। सिविल जज(सी0डि0) रवीन्द्र देवमिश्रा ने बताया कि जिला न्यायालय अल्मोड़ा एवं उसके अधीनस्थ वाह्यों न्यायालयों रानीखेत/द्वाराहाट/भिकियासैंण में निष्प्रोज्य एवं अनुपयोगी कम्प्यूटर उपकरणों की नीलामी जिला न्यायालय परिसर अल्मोड़ा में दिनॉंक 24 मार्च, 2026 को सांय 04ः00 बजे से अनुपयोगिता समिति, जिला न्यायालय अल्मोड़ा एवं केन्द्रीय साध्यपाल जिला न्यायालय अल्मोड़ा की उपस्थिति में की जानी है।

दी यह जानकारी

उन्होंने बताया कि बोलीदाता केन्द्र/राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड/प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा अनुमोदित ई-कचरा पुनर्चक्रणकर्ता/संग्राहक/विघटनकर्ता या सम्बन्धित क्षेत्र के निर्माता/उत्पादक होने चाहिए और नीलामी में प्रतिभाग करने से पहले इनसे सम्बन्धित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति/फर्म इस नीलामी मंे भाग लेना चाहते है, वे निर्धारित शर्तों की जानकारी 24 मार्च, 2026 से पूर्व नजारत अनुभाग, जिला न्यायालय अल्मोड़ा, न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://almora.dcourts.gov.inके टेंडर सेक्शन में एवं नोटिस बोर्ड से प्राप्त कर सकते है। इस सम्बन्ध में किसी प्रकार की जानकारी के लिए जिला न्यायालय अल्मोड़ा में केन्द्रीय साध्यपाल के कार्यालय दूरभाष न0 05962-230190 पर सम्पर्क किया जा सकता है।