अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन हो गया है।
नहीं रहें सुप्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल
उनकी मधुर आवाज़ और पहाड़ की खुशबू से भरे गीत हमेशा लोगों के दिलों में गूंजते रहेंगे। उन्होंने अपने संगीत से उत्तराखंड की संस्कृति और लोकगीतों को हर दिल तक पहुँचाया। उनका इस तरह अचानक चले जाना संगीत जगत और पहाड़ के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके निधन पर जिला संयोजक एबीवीपी राहुल कनवाल ने शोक जताया है।
जताया शोक
कहा कि रंगमंच के प्रति उनका समर्पण, कला के प्रति उनका प्रेम और नई पीढ़ी को मार्गदर्शन देने का उनका भाव सदैव हम सबके लिए प्रेरणा बना रहेगा। उन्होंने अपने अभिनय और व्यक्तित्व से न केवल मंच को समृद्ध किया, बल्कि अनेक कलाकारों को आगे बढ़ने की राह भी दिखाई। उनका यूँ अचानक हम सबको छोड़कर चले जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके साथ बिताए गए क्षण, उनकी सादगी, उनकी मुस्कान और रंगमंच के प्रति उनका समर्पण सदैव हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार और उनके समस्त चाहने वालों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।