March 28, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: ऑनलाइन संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, छठवीं से आठवीं कक्षा के बच्चों ने किया प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित संस्कृत के प्रचार प्रसार संवर्धन व छात्र-छात्राओं के आत्म विकास हेतु जनपद स्तरीय ऑनलाइन संस्कृत गान प्रतियोगिता 2022-23 हेतु एकल मंत्र- स्त्रोत्र -गीता श्लोक- संस्कृत गीत -एवं संस्कृत वंदना गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन

यह कार्यक्रम कनिष्ठ वर्ग छठी से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए किया गया। जिसमें अल्मोड़ा जिले के सर्वविद राजकीय अशासकीय एवं प्राइवेट विद्यालयों के छठी से आठवीं तक के समस्त 300 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण किया। उनमें से 109 छात्र छात्राओं ने ऑनलाइन वीडियो भेजे। साथ‌ ही जनपद संयोजक अर्जुन सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ‌कहा कि संस्कृत भारत की आत्मा है इसे बाल मस्तिष्क में उतारने से ही भावी पीढ़ी संस्कृत से परिचित हो सकेगी।‌‌ जिससे हमारी संस्कृति लम्बे समय तक जीवित रह सकेगी। वहीं अकादमी के सचिव शिव प्रसाद खाली नें सभी प्रतिभागियो का ऑनलाइन मार्ग दर्शन किया और संस्कृत के प्रति छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि संस्कृत के अध्ययन से ही एक सुसस्कारित राष्ट्र का निर्माण संभव है। अत: हम सभी को संस्कृत अवश्य पढ़नी चाहिए।

बच्चों को दी प्रोत्साहन राशि

इस प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान अनुष्का बिष्ट राजकीय बालिका इ. कॉलेज जलना, द्वितीय स्थान कार्तिक नैनवाल सनराइज कॉन्वेन्ट स्कूल भिकियासैण, तृतीय रितिक शर्मा संस्कार भारती संस्कृत विद्यालय झीपा व दो सांत्वना पुरस्कारों में निहारिका पंचोली विवेकानन्द बालिका विद्या मंदिर जीवन धाम व लक्ष्य पाण्डेय विवेकानन्द इण्टर कॉलेज अल्मोड़ा नें स्थान बनाया। जिनके लिए संस्कृत अकादमी हरिद्वार से पुरस्कार राशि दी गयी है। इसमें प्रथम पुरस्कार 2000 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 1500 रुपए, तृतीय पुरस्कार 1000 रूपए‌ व सांत्वना पुरस्कार 500- 500 दिया गया।

बच्चों को दी शुभकामनाएं

जनपद सह संयोजक अनिल ढौडियाल नें कहा कि संस्कृत भारतीय संस्कृति की ध्वज वाहिका है। इस भाषा के संरक्षण के लिए जन सामान्य को आगे आना होगा । उन्होंन सभी विद्यालयों के बच्चों को इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।