उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कालेज (आरआइएमसी) के जनवरी-2027 सत्र में प्रवेश को लेकर जरूरी अपडेट सामने आई है।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में देहरादून के मुख्य शिक्षाधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि आरआइएमसी में कक्षा आठ में प्रवेश के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा सात जून-2026 को होगी। आवेदन की अंतिम तिथि पांच अप्रैल 2026 है। बताया कि लिखित परीक्षा अंग्रेजी, गणित एवं सामान्य ज्ञान की होगी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों का बौद्धिक ज्ञान व व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार के लिए उन्हीं अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया जाएगा, जो लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे। साक्षात्कार के स्थान व समय की सूचना बाद में दी जाएगी।
देखें वेबसाइट
आवेदन पत्र आरआइएमसी की वेबसाइट www.rimc.gov.in से आनलाइन भुगतान कर प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा आवेदन पत्र स्पीड पोस्ट से मंगाने के लिए कमान्डेंट राष्ट्रीय भारतीय मिलिट्री कालेज देहरादून, स्टेट बैंक आफ इंडिया तेल भवन, बैंक कोड 01576 के नाम से भुगतान कर फार्म प्राप्त किया जा सकता है।