अल्मोड़ा: कल होगा”विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट” प्रतियोगिता का आयोजन, तीन चरणों में होगा, 05 विजेता प्रतिभागियों को मिलेगा यह मौका

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन कल दिनांक 14 मार्च 2026 को मैथ्स हॉल, एस.एस.जे. विश्वविद्यालय परिसर, अल्मोड़ा में किया जा रहा है।

कल होगा आयोजन

जिस पर बताया गया है कि “विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट” युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जो विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय विज़न के अनुरूप आयोजित की जा रही है। यह कार्यक्रम माय भारत (MY Bharat) प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं और देश के शीर्ष नीति-निर्माताओं के बीच एक सशक्त सेतु के रूप में कार्य करता है। इस पहल का उ‌द्देश्य युवाओं के बीच संवाद, नेतृत्व क्षमता और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देना है, जिससे जागरूक और सक्रिय नागरिकों की नई पीढ़ी का निर्माण हो सके।

तीन चरणों में होगी प्रतियोगिता

यह कार्यक्रम तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा-जिला स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर। जिला स्तर पर चयनित 05 विजेता प्रतिभागी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अग्रसर होंगे।
प्रतिभागिता के लिए मानदंड निम्नलिखित हैं:
आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
जिला स्तर का विषयः “आपातकाल के 50 वर्षः भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक”
प्रत्येक प्रतिभागी के लिए समय सीमाः 03 मिनट
भाषाः हिंदी अथवा अंग्रेज़ी