उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा अगले माह अप्रैल महीने से शुरू होने जा रही है। हर साल चारधाम यात्रा आयोजित होती है। देश दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंचते हैं। इसी बीच चारधाम यात्रा से जुड़ी खबर सामने आई है।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड सरकार ने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि यात्रियों की संख्या पर कोई सीमा तय नहीं की जाएगी और किसी भी श्रद्धालु को यात्रा से नहीं रोका जाएगा। इस संबंध में बीते दिनों संसदीय कार्यमंत्री सुबोध उनियाल ने विधानसभा के बजट सत्र के दौरान यह जानकारी दी। बताया कि चारधाम यात्रा के लिए अब तक 4 लाख 44 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवा लिया है और यह पंजीकरण पूरी तरह निशुल्क है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों की संख्या पर रोक लगाना नहीं बल्कि यात्रा को व्यवस्थित बनाना है।