अल्मोड़ा: NSS विद्यार्थियों को दी सुरक्षा व छात्राओं को बताएं आत्मरक्षा के बेसिक टिप्स

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।

दी यह जानकारी

इसी क्रम में आज दिनांक 14.03.2026 को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोमेश्वर मदन मोहन जोशी व महिला कांस्टेबल दीपा द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा, डिजिटल अरेस्टिंग, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, पॉक्सो अधिनियम, नए आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों के साथ-साथ यातायात नियमों की भी जानकारी दी गई। साथ ही डायल 112, महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि आपातकालीन नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।

दिए यह टिप्स

इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के बेसिक टिप्स देते हुए आपात स्थिति में सुरक्षित रहने के उपाय बताए गए तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस या भरोसेमंद व्यक्ति को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।