उत्तराखंड: 21 मार्च को धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होगा विशाल सम्मेलन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में आगामी 21 मार्च को हल्द्वानी में एक विशाल सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हल्द्वानी क्षेत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में विशाल सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन का आयोजन

यह विशाल सम्मेलन उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया जाएगा।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विशाल सम्मेलन काे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। 21 मार्च को हल्द्वानी में होने वाले इस सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बताया कि सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।

योजनाओं व उपलब्धियों पर डाला जाएगा प्रकाश

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कुमाऊं मंडल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम लोगों के शामिल होने की संभावना है। सम्मेलन में राज्य सरकार की चार वर्षों की उपलब्धियों और आगामी विकास योजनाओं पर भी प्रकाश डाला जाएगा।