उत्तराखंड: इस दिन होगा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2025 का ग्रैंड फिनाले, 21 प्रतिभागियों के बीच होगी टक्कर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड-2025 का फिनाले इसी माह मार्च में आयोजित किया जाएगा।

फिनाले का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड में आयोजित दो ऑडिशन राउंड्स के बाद 21 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। जिनके बीच ग्रैंड फिनाले में ताज के लिए मुकाबला होगा। यह ग्रैंड फिनाले 21 मार्च को आयोजित किया जाएगा। साथ ही बताया कि ग्रैंड फिनाले के दौरान प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए 8 सब-टाइटल भी दिए जाएंगे, जिनमें मिस फोटोजेनिक, मिस ब्यूटिफुल स्माइल, मिस टैलेंटेड, मिस वाइब्रेंट पर्सनैलिटी, मिस रैंप वॉक, मिस ग्लोइंग स्किन, मिस कॉन्जिनियल और मिस ब्यूटिफुल आइज शामिल हैं।