उत्तराखंड पावर सेक्टर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: UPCL और UJVNL के एमडी हटाए गए, नए प्रभारियों की नियुक्ति

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड सरकार ने मंगलवार देर रात ऊर्जा क्षेत्र में फेरबदल करते हुए UPCL (उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड) और UJVNL (जल विद्युत निगम) के प्रबंध निदेशकों (MD) को पद से हटा दिया है।

की यह नियुक्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रमुख सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, दोनों निगमों में तत्काल प्रभाव से नए प्रभारी एमडी नियुक्त किए गए हैं। जिस पर शासन ने अनुभवी अधिकारियों को कमान सौंपते हुए निम्नलिखित नियुक्तियां की हैं।
• ​जीएस बुधियाल: जल विद्युत निगम में जीएम पद पर कार्यरत बुधियाल को UPCL का प्रभारी एमडी बनाया गया है। उनके पास पहले से ही पिटकुल (PITCUL) के प्रभारी प्रबंध निदेशक का दायित्व है।
• ​एके सिंह: जल विद्युत निगम के निदेशक (ऑपरेशन) को अब UJVNL के प्रभारी एमडी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हटाए गए अधिकारियों का विवरण

​हटाए गए अधिकांश अधिकारी सेवा विस्तार (Extension) पर चल रहे थे।
• ​अनिल यादव: यूपीसीएल के एमडी (अक्टूबर तक सेवा विस्तार पर थे)।
• ​संदीप सिंघल: यूजेवीएनएल के एमडी (जून तक कार्यकाल था)।
• ​अजय अग्रवाल: यूपीसीएल के निदेशक (परियोजना), इन्हें भी पदमुक्त कर दिया गया है।

18 दिनों में बदले तीन एमडी

​ऊर्जा निगमों में पिछले 18 दिनों के भीतर यह तीसरा बड़ा एक्शन है। इससे पहले 27 फरवरी को हाईकोर्ट के आदेश के बाद पिटकुल एमडी पीसी ध्यानी को हटाया गया था। शासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान नियुक्तियां अस्थायी हैं और जल्द ही इन पदों पर नियमित चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सिंचाई विभाग के दायित्वों में भी बदलाव

​पावर सेक्टर के साथ-साथ शासन ने सचिव स्तर पर भी बदलाव किए हैं। सचिव युगल किशोर पंत से सिंचाई विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है, अब वे केवल सैनिक कल्याण विभाग देखेंगे। सिंचाई विभाग की जिम्मेदारी अब प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को सौंपी गई है।