मई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड के कई हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है, जिससे पिछले कुछ दिनों से जारी गर्मी और लू जैसे हालात से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। खासकर उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जैसे जिलों में बारिश होने के आसार अधिक बताए जा रहे हैं। इससे तापमान में गिरावट आने और मौसम के सुहावना होने की उम्मीद है। मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश व धूप रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।