अल्मोड़ा: राइंका हवालबाग में पुरानी यादें हुई ताजा, पीएम श्री योजना के तहत ‘पुरातन छात्र सम्मेलन’ का हुआ आयोजन

अल्मोड़ा: पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, हवालबाग में ‘पीएम श्री योजना’ के अंतर्गत पुरातन छात्र सम्मेलन (Alumni Meet) का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्रों ने शिरकत कर अपनी पुरानी यादें साझा कीं और विद्यालय की प्रगति पर हर्ष व्यक्त किया।

सम्मान और स्मृतियों का संगम

​इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रन एकेडमी के प्रधानाचार्य अशोक पंत, समाजसेवी नरेंद्र सिंह बिष्ट और विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि अशोक पंत ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यालय के दिनों की यादें ताजा हो जाती हैं।

देश-विदेश में नाम रोशन कर रहे हैं छात्र

​प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने गौरव के साथ बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र आज देश-विदेश में ऊँचे पदों पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि पूर्व छात्रों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है। कई पुरातन छात्रों ने विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम के दौरान सभी पूर्व छात्रों को शॉल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

रहें उपस्थित

​इस अवसर पर शिक्षिका सुनीता बोरा ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में भोपाल सिंह नेगी, राकेश, टीडी भट्ट, धन सिंह धौनी, कमलेश जोशी समेत कई शिक्षक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रवक्ता संजय पांडे द्वारा किया गया।