अल्मोड़ा: ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है।
उन्होंने जनपद के सभी विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र पंचायत की बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बैठकों से नदारद रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि अक्सर अधिकारी क्षेत्र पंचायत की बैठकों में रुचि नहीं लेते, जिससे पंचायती राज व्यवस्था का अनादर तो होता ही है, साथ ही प्रशासन भी स्थानीय समस्याओं से अनभिज्ञ रह जाता है। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों (BDO) को निर्देश दिए हैं कि बैठक के तीन दिन के भीतर अनुपस्थित अधिकारियों की सूची मुख्यालय भेजें ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके।
बैठक छोड़ने के लिए लेनी होगी लिखित अनुमति
नए निर्देशों के अनुसार अधिकारियों को अपने विभाग की पूर्ण जानकारी के साथ स्वयं बैठक में आना होगा।अपरिहार्य परिस्थितियों में यदि कोई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित नहीं हो पाता, तो उसे जिलाधिकारी से लिखित अनुमति लेनी होगी। अनुमति मिलने की स्थिति में विभाग के वरिष्ठतम अधिकारी को बैठक में भेजना अनिवार्य होगा। BDO को बैठक के प्रस्तावों पर सदन में चर्चा के बाद उन्हें संबंधित विभाग को कार्रवाई हेतु भेजना होगा और अगली बैठक में ‘कृत कार्यवाही’ (Action Taken Report) पेश करनी होगी।
वर्ष 2026-27 के लिए बैठकों का रोस्टर
बताया कि क्षेत्र पंचायत की बैठकों हेतु रोस्टर वर्ष 2026-27 के लिए विकासखण्डवार बनाया गया है जिसमें विकासखण्ड हवालबाग में क्षेत्र पंचायत की बैठक 21 मई, 2026, 19 अगस्त, 2026, 25 नवम्बर, 2026 तथा 18 फरवरी, 2027 को निश्चित की गयी है। विकासखण्ड सल्ट के लिए क्षेत्र पंचायत की बैठक 04 जून, 2026, 08 सितम्बर, 2026, 08 दिसम्बर, 2026 तथा 09 मार्च, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है। विकासखण्ड द्वाराहाट के लिए क्षेत्र पंचायत की बैठक 13 मई, 2026, 10 अगस्त, 2018, 16 नवम्बर, 2026 तथा 10 फरवरी, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है। विकासखण्ड स्याल्दे में क्षेत्र पंचायत की बैठकों हेतु 10 जून, 2026, 16 सितम्बर, 2026, 17 दिसम्बर, 2026 तथा 17 मार्च, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है। विकासखण्ड ताकुला के लिए 16 अप्रैल, 2026, 09 जुलाई, 2026, 14 अक्टूबर, 2026 तथा 13 जनवरी, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है। विकासखण्ड ताड़ीखेत में क्षेत्र पंचायत की बैठक हेतु 23 अपै्रल, 2026, 20 जुलाई, 2026, 22 अक्टूबर, 2026 तथा 22 जनवरी, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है। विकासखण्ड भिकियासैंण में क्षेत्र पंचायत की बैठक हेतु 18 जून, 2026, 24 सितम्बर, 2026, 29 दिसम्बर, 2026 तथा 25 मार्च, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है। विकासखण्ड चौखुटिया में क्षेत्र पंचायत की बैठक 29 अपै्रल, 2026 , 28 जुलाई, 2026, 28 अक्टूबर, 2026 तथा 29 जनवरी, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है। विकासखण्ड लमगड़ा में क्षेत्र पंचायत की बैठक 29 मई, 2026, 29 अगस्त, 2026, 30 नवम्बर, 2026 तथा 25 फरवरी, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है। विकासखण्ड भैसियाछाना में क्षेत्र पंचायत की बैठक 10 अप्रैल, 2026, 03 जुलाई, 2026, 06 अक्टूबर, 2026 तथा 06 जनवरी, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है। विकासखण्ड धौलादेवी में क्षेत्र पंचायत की बैठक 05 मई, 2026, 06 अगस्त, 2026, 05 नवम्बर, 2026 तथा 05 फरवरी, 2027 की तिथि निश्चित की गयी है।