क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। आज से आईपीएल 2026 का आगाज हो रहा है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।
बैंगलुरू ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मैच में पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हुआ। यह भिड़ंत बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 201 रन बनाए। जवाब में 202 रन के टारगेट को आरसीबी ने 16 ओवर में चेज कर लिया और 203 रन व 4 विकेट से मैच अपने नाम किया। विराट कोहली 38 गेंदों पर 69 रन बनाकर नाबाद रहे। देवदत्त पड़िक्कल ने 26 गेंदों में 61 रनों का योगदान दिया। कैप्टन रजत पाटीदार ने चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 31 रनों की बेशकीमती पारी खेली।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्प- शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड पायने, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन
विराट कोहली, फिलिप साल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा।
इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्प- देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर।
आज का मुकाबला
आज आईपीएल के 19वें सीजन का दूसरा मैच खेला जाएगा। इस मैच में पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई और 3 बार की आईपीएल विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत होगी।