अल्मोड़ा: सुनील जोशी चुने गए प्रधान संगठन के निर्विरोध जिलाध्यक्ष,‌ हुई महत्वपूर्ण बैठक

अल्मोड़ा: जनपद स्तर पर प्रधान संगठन की मजबूती और नेतृत्व को लेकर आज जिला पंचायत सभागार में एक अहम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से लमगड़ा विकासखंड के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील जोशी को प्रधान संगठन का जिलाध्यक्ष चुना गया।

चुनाव सम्पन्न

​बैठक की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश सचिव (ग्राम प्रधान संगठन) गोपाल तिवारी ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र बिष्ट डिम्पल द्वारा किया गया। चुनाव प्रक्रिया पूर्व ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला और राजेन्द्र बेलवाल की देख-रेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बैठक में जानकारी दी गई कि जनपद के 11 विकासखंडों में से 8 में ब्लॉक अध्यक्षों का चुनाव पहले ही संपन्न हो चुका है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के नाम पर उपस्थित ब्लॉक अध्यक्षों ने एकमत होकर अपनी मुहर लगाई। चुनाव की आधिकारिक सूचना मीडिया प्रभारी (विकासखंड लमगड़ा) मुकेश सिंह बिष्ट द्वारा जारी की गई।

रहें उपस्थित

बैठक में मुख्य रूप से सुनील बाराकोटी (ताकुला), सुरेश भट्ट (धौलादेवी), रविन्द्र सिंह चम्याल (भैंसियाछाना), गिरीश चन्द्र सिंह (सल्ट), दीपक सिंह के प्रतिनिधि के रूप में परितोष जोशी और नन्दन सिंह फर्त्याल (भिकियासैंण) प्रतिनिधि और अध्यक्ष उपस्थित रहे।

दी बधाई

​सुनील जोशी के जिलाध्यक्ष चुने जाने पर जिला पंचायत के प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें बधाई प्रेषित की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान उज्याला, आनारपोखरा, जिकुड़ा, गोलनाकरड़िया, सत्प्यो, भरखोला सहित कई ग्राम पंचायतों के प्रधान और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।