क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।
बैंगलुरू ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-11 में रविवार (5 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से हुआ। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 43 रनों से शानदार जीत हासिल की। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को जीत के लिए 251 रनों का टारगेट दिया था। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बनाए। आरसीबी के लिए टिम डेविड ने 25 गेंद पर नाबाद 70 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने 50 और कप्तान रजत पाटीदार ने 19 गेंद पर नाबाद 48 रनों की पारी खेली। जवाब में सीएसके की टीम 19.4 ओवर में 207 रन बनाकर सिमट गई। भुवनेश्वर कुमार ने आरसीबी के लिए 3 विकेट लिए। वहीं सीएसके के लिए सरफराज खान ने इकलौता अर्धशतक जड़ा और 50 रन बनाए। सीएसके की मौजूदा सीजन में ये लगातार तीसरी हार रही। वहीं आरसीबी की ये लगातार दूसरी जीत रही और वो अंकतालिका में पहले नंबर पर आ गई।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।
आज का मुकाबला
IPL 2026 में आज 6 अप्रैल को 12वां मैच खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होनेवाले इस मुकाबले में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी।