IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का ‘विजय रथ’ बरकरार, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, दर्ज की लगातार तीसरी जीत

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

बैंगलुरू ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हरा दिया। मंगलवार को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में बारिश बाधा बनी, जिसकी वजह से टॉस में देरी हुई और मैच 11-11 ओवर्स का हो सका। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से 11 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 11 ओवर में नौ विकेट पर 123 रन ही बना सकी। राजस्थान के लिए बर्गर, संदीप और बिश्नोई को 2-2 विकेट मिले। राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से हराकर सीजन की लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की। वहीं मुंबई इंडियंस को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आईपीएल 2026 में आज का मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने जा रहा है। जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अब तक इस सीजन में खेले अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते हैं। वहीं एक बार की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस ने अब तक आईपीएल 2026 में अपने दोनों मुकाबले गंवाये हैं।