अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान जारी है।
दी यह जानकारी
इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में एसएसआई रमेश बोरा द्वारा स्प्रिंगडेल्स स्कूल, अल्मोड़ा में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र- छात्राओं एवं विद्यालय स्टाफ को महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग तथा नए आपराधिक कानूनों में महिला सुरक्षा/ बाल अपराध से संबंधित प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया। विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया तथा एक सुरक्षित और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही साइबर व अन्य हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। एसएसआई रमेश बोरा द्वारा विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए उन्हें जिम्मेदार एवं सजग नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया।