IPL 2026: ​चेन्नई का ‘सुपर’ धमाका, KKR को 32 रनों से दी करारी शिकस्त, दर्ज की सीजन की दूसरी जीत

क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।

चेन्नई ने दर्ज की जीत

आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 22वें लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया। चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रन से हरा दिया। यह चेन्नई की दूसरी जीत रही। वहीं कोलकाता को अब भी सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश है। जिसमें कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन का टोटल बोर्ड पर लगाया। टीम के लिए संजू सैमसन ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 32 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 48 रन स्कोर किए। इसके अलावा ब्रेविस ने 40 रन का आकड़ा पार करते हुए 41 रन बनाए। रन चेज करते हुए कोलकाता 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन तक ही पहुंच सकी। टीम के लिए रमनदीप सिंह ने 35 रनों की बसे बड़ी पारी खेली।

31 मई को फाइनल

आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।

आज का मुकाबला

आज, 15 अप्रैल को आईपीएल के 23वें मैच में RCB vs LSG के बीच टक्कर होगी। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि मुकाबले का टॉस 7 बजे होगा।