उत्तराखंड: आसमान से झील तक: टिहरी की लहरों पर उतरा ‘उड़नखटोला’, टिहरी झील में सी-प्लेन का ऐतिहासिक ट्रायल सफल

उत्तराखंड: उत्तराखंड के टिहरी में सी-प्लेन का ट्रायल किया गया। एशिया की सबसे विशाल जलराशियों में से एक टिहरी झील में पहली बार सी-प्लेन का सफल ट्रायल किया गया।

किया सफल ट्रायल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्काई होप प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किए गए इस परीक्षण ने भविष्य की आधुनिक परिवहन व्यवस्था की नींव रख दी है। 19 सीटर सी-प्लेन ने देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से उड़ान भरी और शाम ठीक 5:30 बजे टिहरी के कोटि कॉलोनी स्थित झील में सफलतापूर्वक लैंडिंग की। कंपनी ने झील की लहरों पर दो बार लैंडिंग और टेक-ऑफ का सफल अभ्यास किया। यह ट्रायल अभी थमा नहीं है; बुधवार और गुरुवार को भी टिहरी झील में निरंतर लैंडिंग और टेक-ऑफ के परीक्षण किए जाएंगे। इस संबंध में सोबत सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि “स्काई होप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया 19 सीटर सी-प्लेन का यह पहला ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है। अभी दो दिनों तक और परीक्षण किए जाने शेष हैं।”