नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने असिस्टेंट प्रोफेसर और असिस्टेंट लाइब्रेरियन के कुल 62 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है।
03 मई तक करें आवेदन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कुल 62 पदों में से 61 पद असिस्टेंट प्रोफेसर के हैं, जबकि 01 पद असिस्टेंट लाइब्रेरियन के लिए आरक्षित है। यह भर्ती मुख्य रूप से कला, विज्ञान और वाणिज्य संकायों के विभिन्न विभागों में की जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय में 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री और नेट, सेट उत्तीर्ण होना जरूरी है। असिस्टेंट लाइब्रेरियन पद के लिए लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री और कंप्यूटर ज्ञान अनिवार्य है। प्रत्येक पद के लिए टॉप 30 अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 3 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
• विज्ञान संकाय: रसायन विज्ञान में सबसे अधिक 07 पद रिक्त हैं।
• कला संकाय: हिंदी, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, समाजशास्त्र और अन्य विषयों में नियुक्तियां होनी हैं।
• अन्य विभाग: वाणिज्य, पर्यटन, फॉरेंसिक साइंस और लाइब्रेरी साइंस में भी रिक्तियां शामिल हैं।