अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में स्थानीय टी.एल.सी. (TLC) अल्मोड़ा में आज, 15 अप्रैल 2026 को अल्मोड़ा यूथ क्लब द्वारा एक शानदार ‘ओपन माइक’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन
इस कार्यक्रम की मुख्य थीम “बंधुत्व: हम सब भारतीय हैं” रखी गई थी, जिसमें नगर के युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं ने कविता, गीत और व्यंग्य के माध्यम से समाज में भाईचारे और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बंधुत्व की आवश्यकता पर बल देते हुए अपने मौलिक विचार साझा किए। इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को याद किया। चर्चा के केंद्र में समानता का अधिकार, शिक्षा की अनिवार्यता, धार्मिक स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण विषय रहे। युवाओं ने बाबा साहेब के अमर संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
रहें मौजूद
कार्यक्रम का सफल संचालन सौरभ और तोषिता द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। वहीं अल्मोड़ा यूथ क्लब से संदीप कुमार, जगमोहन, विकास, अभिषेक, सतीश, हर्षिता, मीनाक्षी, समता, मयंक, किरन, रिकी, संदीप नयाल, कमल सहित कई युवा और अन्य लोग मौजूद रहे।