क्रिकेट जगत से जुड़ी खबर सामने आई है। 28 अप्रैल से आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है। दुनिया भर में आईपीएल के दीवाने हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन चल रहा है। इस बार टूर्नामेंट में कुल 75 मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें 16 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) शामिल हैं।
गुजरात ने दर्ज की जीत
आईपीएलटूर्नामेंट का आगाज 28 मार्च को बेंगलुरु में RCB बनाम SRH मैच से हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की भिड़ंत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुई। गुजरात टाइटंस ने केकेआर को 5 विकेट से हराकर लगातार अपनी तीसरी जीत दर्ज की। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को छठे मैच में पांचवीं हार मिली। गुजरात की यह सीजन की तीसरी जीत है, जबकि कोलकाता को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेऔर ने 181 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे शुभमन गिल की 86 रनों की पारी की मदद से जीटी ने 5 विकेट खोकर 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। केकेआर ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 180 रन बनाए। जवाब में गुजरात ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 181 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
31 मई को फाइनल
आईपीएल का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। इस सीजन के मैच भारत के 12 शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जैसे प्रमुख शहरों के साथ-साथ न्यू चंडीगढ़, धर्मशाला और रायपुर भी शामिल हैं।
आज का मुकाबला
आईपीएल 2026 में आज आज 18 अप्रैल शनिवार को चार बड़ी टीमों के बीच दोपहर और शाम में दो मुकाबले होने जा रहे हैं। आईपीएल 2026 में आज का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है।वहीं आज का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। ये मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होने वाला है।