उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2026 से साइबर ठग हुए सक्रिय, हेली सेवा के नाम पर रहें सतर्क





उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। ऐसे में चारधाम यात्रा-2026 को लेकर जहां श्रद्धालुओं में उत्साह है, वहीं साइबर ठग भी सक्रिय हो गये है।


साइबर ठग सक्रिय


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड एसटीएफ और साइबर सेल ने यात्रियों को विशेष रूप से हेलीकॉप्टर टिकट, होटल बुकिंग और सस्ते यात्रा पैकेज के नाम पर होने वाली ठगी से बचने की सलाह दी है। बताया कि साइबर अपराधी हूबहू सरकारी पोर्टल जैसी दिखने वाली फर्जी वेबसाइट्स और सोशल मीडिया विज्ञापनों का सहारा लेते हैं। पिछले साल (2025) के आंकड़ों पर नजर डालें तो 50 से अधिक फर्जी वेबसाइट्स/URLs बंद किए गए। 100 से ज्यादा संदिग्ध मोबाइल नंबर और 30 व्हाट्सएप नंबर ब्लॉक हुए। 50 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज किया गया।


सुरक्षित यात्रा के लिए पुलिस की गाइडलाइन


• ​हेली सेवा के लिए केवल आधिकारिक सरकारी वेबसाइट का ही उपयोग करें।

• ​सोशल मीडिया पर मिलने वाले ‘अति सस्ते’ पैकेज के झांसे में न आएं।

• ​किसी भी खाते में पैसा ट्रांसफर करने से पहले वेबसाइट की प्रमाणिकता की जांच करें।