अल्मोड़ा: पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले 86 चालकों पर की कार्यवाही, एक वाहन सीज

अल्मोड़ा: जनपद में पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के सख्त निर्देशों के बाद, आज जनपद भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें दर्जनों वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पर्यटन सीजन को लेकर पुलिस अलर्ट

​आगामी पर्यटन सीजन में यातायात को सुव्यवस्थित रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।सभी थाना व चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मोर्चा संभाल रहे हैं। आज दिनांक 21.04.2026 को चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने जनपद के प्रमुख चौराहों, बाज़ारों और मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 86 वाहन चालकों के एमवी एक्ट (MV Act) के तहत चालान किए गए।‌ नियमों की गंभीर अनदेखी पर 01 वाहन को सीज किया गया। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाना, ओवरस्पीडिंग और अधूरे दस्तावेजों के साथ वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई।

अराजक तत्वों पर भी पैनी नज़र

​चेकिंग के दौरान केवल यातायात ही नहीं, बल्कि सुरक्षा के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। पुलिस का मुख्य उद्देश्य पर्यटन सीजन में आने वाले आगंतुकों और स्थानीय निवासियों के लिए यातायात को सुगम बनाना और शांति भंग करने वाले तत्वों पर अंकुश लगाना है।