अल्मोड़ा: ‘ऑपरेशन मर्यादा’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने पर 6 लोगों पर लिया एक्शन





अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और हुड़दंगियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मर्यादा’ के तहत कड़ी कार्रवाई की है।


पुलिस की कार्यवाही


इसी क्रम में मंगलवार को दन्या पुलिस ने थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर सड़क किनारे शराब पीकर न्यूसेंस फैलाने वाले 6 लोगों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई की।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने पाया कि कुछ लोग सड़क किनारे वाहन खड़े कर सार्वजनिक रूप से शराब का सेवन कर रहे थे और शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 06 व्यक्तियों का चालान किया और उन्हें सख्त चेतावनी दी कि दोबारा ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर जेल भेजने जैसी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।