सावधान: फल-सब्जियों पर मौजूद कीटनाशक बन सकते हैं कैंसर की वजह, रिसर्च में यह बड़ा खुलासा

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अच्छी सेहत के लिए फल और हरी सब्जियां जरूरी हैं। इसी बीच एक स्टडी में बड़ा खुलासा हुआ है।

स्टडी में खुलासा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनिवर्सिटी ऑफ साउदर्न कैलिफोर्निया के वैज्ञानिकों द्वारा अमेरिकन एसोसिएशन फॉर कैंसर रिसर्च (2026) में पेश की गई रिपोर्ट के अनुसार, फल-सब्जियों पर इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक कैंसर का खतरा पैदा कर रहे हैं।‌ रिसर्च में पाया गया कि 50 साल से कम उम्र के उन लोगों में भी फेफड़ों के कैंसर के मामले देखे गए, जिन्होंने कभी धूम्रपान नहीं किया था। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसका मुख्य कारण फल-सब्जियों के जरिए शरीर में पहुँचने वाले हानिकारक केमिकल्स हैं।

महिलाओं पर अधिक खतरा

​स्टडी के अनुसार, ‘नॉन-स्मोकर्स’ में लंग्स कैंसर का ट्रेंड बढ़ रहा है, जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और कीटनाशकों का लगातार संपर्क सेहत के लिए गंभीर खतरा बन रहा है।‌ विशेषज्ञों का कहना है कि फल-सब्जियां खाना बंद न करें, बल्कि ये सावधानियां बरतें। इस्तेमाल से पहले फल-सब्जियों को कम से कम 30 मिनट तक नमक वाले पानी में भिगोकर रखें। बिना अच्छी तरह धोए किसी भी फल या सब्जी का सेवन न करें। केमिकल्स के प्रभाव को कम करने के लिए इन्हें रगड़कर साफ करें।

खबरी बाॅक्स: यह जानकारी रिसर्च में बताई गई हैकिसी भी स्वास्थ्य संबंधी बदलाव से पहले विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।