नैनीताल: एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में आयोजित NFSU ट्रेनिंग का समापन, 250 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग

नैनीताल: नैनीताल में एसएसपी डॉ० मंजुनाथ टीसी के कुशल निर्देशन में जनपद नैनीताल पुलिस द्वारा दिनांक 21 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक NAFIS/MCU प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया।


प्रशिक्षण का आयोजन


इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी‌ के रूप में पुलिस अधीक्षक संचार नैनीताल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनके कुशल समन्वय में प्रशिक्षण सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में जनपद के कुल 205 प्रतिभागियों (उपनिरीक्षक, अपर उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल/हेड मोहर्रिर, मालखाना मोहर्रिर एवं CCTNS कर्मचारीगण) द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) एवं MCU (Mobile Crime Unit) से संबंधित उन्नत तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। इसमें फिंगरप्रिंट संकलन, डिजिटल साक्ष्य संरक्षण तथा आधुनिक फॉरेंसिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों की तकनीकी दक्षता को सुदृढ़ किया गया।


प्रशिक्षण प्रदान करने वाले अधिकारी/कर्मचारी


निरीक्षक राशिदा – राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, पुलिस मुख्यालय देहरादून

हेड कांस्टेबल कमल कुमार – MCU मास्टर ट्रेनर, कुमाऊँ

हेड कांस्टेबल भगवान सिंह – MCU कार्यालय

कांस्टेबल नितिन कुमार – मास्टर ट्रेनर (NAFIS), नैनीताल


किया सम्मानित

  

दिनांक 25 अप्रैल 2026 को प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन रेवाधर मठपाल, पुलिस अधीक्षक संचार नैनीताल द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं पुलिस अधीक्षक संचार नैनीताल द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।