अल्मोड़ा: परिणय सूत्र में बंधे धर्म जागरण समन्वय के जिला संयोजक कमल बिष्ट, विभिन्न संगठनों ने दी बधाई






अल्मोड़ा: धर्म जागरण समन्वय के जिला संयोजक कमल सिंह बिष्ट ‘राहुल’ विवाह के पावन बंधन में बंध गए हैं।


रिति-रिवाज से विवाह सम्पन्न


उनका विवाह ग्राम ग्वाड़ (बानठोक), अल्मोड़ा में हिंदू रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोचार के साथ संपन्न हुआ। कमल बिष्ट ने बानठोक निवासी किशन सिंह चम्याल की सुपुत्री जीवंती ‘जानवी’ के साथ सात फेरे लिए। इस मांगलिक अवसर पर राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ भारी संख्या में पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने शिरकत की। उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित जोड़े को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सुखमय और उज्ज्वल दांपत्य जीवन की मंगलकामना की।


दी शुभकामनाएं


यहां विवाह समारोह में दर्जा राज्यमंत्री गोविंद सिंह पिलखवाल, विधायक मनोज तिवारी, नगर निगम महापौर अजय वर्मा, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, धर्म जागरण समन्वय प्रांत संस्कृति प्रमुख अरविंद जोशी, विभाग संयोजक हिमांशु साह, विभाग सह संयोजक नीरज थापा ‘बिट्टू’, जिला सह संयोजक अनिल वर्मा, जिला मातृ संयोजिका प्रोफेसर अराधना शुक्ला, पार्षद व नगर मातृ संयोजिका वंदना वर्मा, जिला परियोजना प्रमुख मनीष तिवारी, जिला निधि प्रमुख कैलाश छीमवाल, नगर संयोजक दीप चंद्र जोशी, नगर सह संयोजक अनिल मेहरा, संपर्क प्रमुख सुनील कुमार यादव, पत्रकार पवन नगरकोटी, उत्तराखंड प्रेस क्लब उपाध्यक्ष कमलेश कनवाल, आरती बिष्ट, ज्योति जोशी ने शुभकामनाएं दी।