नैनीताल: सम्मान और भावनाओं के बीच दी विदाई, शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित





नैनीताल: नैनीताल में आज दिनांक 30-04-2026‌ को जनपद नैनीताल पुलिस विभाग में कार्यरत 02 पुलिस कर्मियों व 01अनुचर के ऐच्छिक सेवानिवृत्ति होने के उपलक्ष्य में रेवाधर मठपाल एसपी संचार नैनीताल द्वारा

कोतवाली हल्द्वानी के मीटिंग हाॅल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।


दी विदाई


📌📌जिसमें केदार सिंह (अपर उप निरीक्षक / एएसआई – ऐच्छिक सेवानिवृत्त)

▪️नियुक्ति दिनांक: 01-08-1994 (जनपद अल्मोड़ा में कांस्टेबल पद पर)

▪️जनपद नैनीताल में नियुक्ति: 21-07-2022

पदोन्नति:

▪️हेड कांस्टेबल: 26-11-2022

▪️अपर उप निरीक्षक (एएसआई): 28-02-2023

दी सेवाएं

जनपद अल्मोड़ा, बरेली (उ0प्र0), नैनीताल में सेवाएं

सीजन ड्यूटी, वीवीआईपी/वीआईपी सुरक्षा, निर्वाचन ड्यूटी सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्य। उत्कृष्ट कार्यों हेतु नगद पुरस्कार/प्रशस्ति पत्र प्राप्त व‌ कुल सेवा अवधि: 31 वर्ष 08 माह 29 दिन

📌📌अकिल मलिक (हेड कांस्टेबल 140 – ऐच्छिक सेवानिवृत्त)

▪️नियुक्ति दिनांक: 21-04-2002 (जनपद उधमसिंहनगर में कांस्टेबल पद पर)

▪️जनपद नैनीताल में नियुक्ति: 30-07-2019

सेवाएं

जनपद हरिद्वार, सीबीसीआईडी हल्द्वानी, नैनीताल में सेवाएं

सीजन ड्यूटी, वीआईपी/वीवीआईपी सुरक्षा, निर्वाचन ड्यूटी

उपलब्धियां: सराहनीय कार्यों हेतु नगद पुरस्कार/प्रशस्ति पत्र, कुल सेवा अवधि:* 24 वर्ष 00 माह 09 दिन

📌📌भोलानाथ (अनुचर – ऐच्छिक सेवानिवृत्त)

▪️नियुक्ति दिनांक: 25-02-1998 (जनपद नैनीताल में अनुचर पद पर)

सेवाएं:

जनपद नैनीताल में सेवाकाल के दौरान मेहनत एवं लगन से कार्य निष्पादन

कुल सेवा अवधि: 28 वर्ष 02 माह 05 दिन


रहें उपस्थित



सभी कर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जनपद नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से सभी ऐच्छिक सेवानिवृत्त) कार्मिकों को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गईं। उक्त विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, हरकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, पुलिस कार्यालय हल्द्वानी एवं कोतवाली हल्द्वानी के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे। साथ ही (ऐच्छिक सेवानिवृत्त)  हो रहे सभी कार्मिकों के परिजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।